Kane Williamson ने 8 पारियों में जड़ी 7 फिफ्टी

0
75
Kane Williamson
Kane Williamson

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पूर्व कीवी कप्तान केन विलियमसन फॉर्म में वापसी कर चुके है। उन्होंने ट्राई सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। विलियमसन ने मात्र 72 गेंदों का सामने करते हुए 133 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के भी जड़े।

8 पारियों में जड़ी 7 फिफ्टी

केन विलियमसन (Kane Williamson) की अगर पिछली 8 वनडे पारियों की बात करे तो उन्होंने 7 पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाए है। उन्होंने 8 पारियों में 97.5 की औसत से 585 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 6 अर्धशतक जड़े है।

यह भी पढ़े: जानिए 2025 चैंपियंस ट्रॉफी Winner और Runner-Up टीम की प्राइस मनी

न्यूजीलैंड के लिए विलियमसन का फॉर्म में रहना बेहद जरुरी है। आगामी चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए उनकी बल्लेबाजी से टीम को मजबूती मिलेगी।

7000 वनडे रन के करीब

विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए 167 वनडे मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6974 रन बनाए हैं। उनका औसत 49.46 है। केन वनडे में अब तक 14 शतक और 46 अर्धशतक जड़ चुके हैं। वह जल्द ही 7000 वनडे रन के क्लब में शामिल होने वाले है।