रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस सीजन में बुरी फॉर्म से झूझ रहे है। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्हें एक बड़ी सफलता मिली। उन्होंने 16 गेंदों में 26 रन की पारी खेलकर इतिहास बना दिया। वह आईपीएल में एक वेन्यू में 100 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि वानखेड़े में 100 से ज्यादा छक्के जडने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोहित जब खेलने उतरे तब उनके वानखेड़े मैदान पर 99 छक्के थे। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के लगाकर इतिहास रच दिया। अब रोहित के नाम वानखेड़े मैदान पर 102 छक्के हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कायरन पोलार्ड हैं, जिनके नाम 85 छक्के हैं। फिर 48 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं। चौथे नंबर पर 43 छक्कों के साथ अंबाती रायुडू तो पांचवें पर 41 सिक्स के साथ जोस बटलर हैं।
पहले नंबर पर कोहली
वहीं जब आईपीएल में एक वेन्यू में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली के नाम हैं, जिन्होंने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 130 छक्के लगाए हैं। वहीं, क्रिस गेल (127) दूसरे और एबी डिविलियर्स (118) तीसरे स्थान पर है।
IPL में एक वेन्यू में सर्वाधिक छक्के
S. No. | खिलाड़ी | वेन्यू | छक्के |
1 | विराट कोहली | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु | 130 |
2 | क्रिस गेल | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | 127 |
3 | एबी डिविलियर्स | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | 118 |
4 | रोहित शर्मा | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | 100* |
5 | कायरन पोलार्ड | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | 85 |