MS Dhoni को शेयर मार्केट में हुआ 420 करोड़ का नुकसान !

0
138
Mahendra Singh Dhoni
Mahendra Singh Dhoni

आज के इस समय में हर कोई शेयर मार्केट में निवेश कर रहा है। लेकिन पिछले काफी समय से भारतीय शेयर मार्केट में उथल-पुथल मची हुई है। स्टॉक मार्केट लगातार गिर रहा है, जिसका असर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पोर्टफोलियो पर भी पड़ा है।

धोनी को लगा 420 करोड़ का झटका

जी हाँ, धोनी को शेयर मार्केट में लगभग 380 करोड़ का नुकसान हुआ है। दरअसल, धोनी ने जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड (Gensol Engineering Ltd.) में 420 करोड़ रुपए का निवेश किया था। कंपनी का शेयर पिछले कुछ महीनो से लगातार गिर रहा है। शेयर 1,124 रुपए से 52 सप्ताह के सबसे निचले स्तर 90 रुपए पहुंच गया। शेयर करीब 90 प्रतिशत टूट चूका है। इस कंपनी में धोनी के अलावा बॉलीवुड एक्टर्स दीपिका पादुकोण ने भी निवेश किया हुआ है।

जेनसोल पर सेबी का शिकंजा

सेबी की जांच के बाद यह आरोप लगे हैं कि जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी और इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट, और कंस्ट्रक्शन के नाम पर पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (IREDA) से 977.75 करोड़ रुपये का लोन लिया था।

इस राशि में से 663.89 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करके 6,400 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जाने थे। लेकिन कंपनी ने केवल 4704 वाहन ही खरीदे हैं। जिनकी कीमत 567.73 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा बची हुई 200 करोड़ की राशि का प्रमोटर्स हिसाब नहीं दे पा रहे है। ऐसा माना जा रहा है कि इस राशि को प्रमोटर्स ने अपने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए खर्च कर दिए है।