WPL की बदौलत भारत में आकर रातों-रात सुपरस्टार बनी ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ी

0
103
Annabel Sutherland
Annabel Sutherland

मुंबई में वुमन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2024 की नीलामी प्रक्रिया के दौरान ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने कुल 2 करोड़ रुपये में खरीदकर सभी को चौंका दिया है। सबसे महंगी बोली लगाकर दिल्ली कैपिटल्स ने सभी ऑक्शनर को आश्चर्य में डाल दिया।

हर तरफ चर्चा का विषय बनीं एनाबेल सदरलैंड (Annabel Sutherland) रातोंरात सुपरस्टार क्रिकेटर बन गई हैं। 30 लाख के बेस प्राइस वाली ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने कुल 2 करोड़ रुपये में खरीदकर अब तक की एक दिन की सबसे ऊंची बोली लगाई है। सदरलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड को गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा, जो दिन की दूसरी सबसे अधिक बोली है।

Also Read: WPL ऑक्शन: यह है भारत की सबसे महंगी महिला क्रिकेटर, गुजरात ने 2 करोड़ में खरीदा

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर जॉर्जिया वेयरहैम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 40 लाख रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 30 लाख था। नीलामी में अच्छी शुरुआत के बाद अब तक भारती फुलमाली, मोना मेश्राम, वेदा कृष्णमूर्ति, पूनम राउत, प्रिया पूनिया, देविका वैद्य, एस.मेघना, डिएंड्रा डाटिन, चमारी अट्टापट्टू, बेस हीथ, सुषमा वर्मा, एमी जोन्स और टैमी ब्यूमोंट अनसोल्ड रहे। इसी के साथ यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स ने अपने विदेशी स्लॉट पूरे कर लिए हैं। डीसी के पर्स में अब सिर्फ 25 लाख बचे हैं और उन्हें 10 लाख रुपये बेस प्राइस पर 2 खिलाड़ियों को लेने की कोशिश करनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here